लेटेस्ट न्यूज़

कभी था मुख्तार का शूटर अब बाराबंकी में कर रहा था वकालत... बदमाशों ने दिनदहाड़े की मोहम्मद शोएब उर्फ बॉबी की हत्या

UP News: बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर बॉबी की दिनदहाड़े हत्या. कार से आ रहे बाइक सवारों ने मारी 10 गोलियां. एसटीएफ ने शुरू की जांच.

Video Thumbnail

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. माफिया मुख्तार अंसारी के पुराने और खासमखास शूटर रहे मोहम्मद शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शहर कोतवाली के असैनी मोड़ पर बाइक सवार हमलावरों ने बॉबी को घेरकर करीब 10 गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मौजूदा समय में बाराबंकी में वकालत कर रहा शोएब उर्फ बॉबी उस वक्त निशाने पर आया जब वह अपनी कार से लखनऊ से बाराबंकी लौट रहा था. बॉबी का नाम साल 1998 के बहुचर्चित लखनऊ जेलर आरके तिवारी हत्याकांड में प्रमुखता से उछला था. हालांकि, कानूनी ट्रायल के बाद वह बरी हो गया था, लेकिन उसे आज भी मुख्तार गैंग के सबसे खतरनाक शार्पशूटरों में से एक माना जाता था.

यह भी पढ़ें...