2 सगी बेटियों से दरिंदगी करने वाले पिता सोनू को पुलिस ने मारी गोली, इसने जो किया उसे आप सोच भी नहीं सकते
ADVERTISEMENT
Muzaffarnagar Crime News: मुजफ्फरनगर में अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी सोनू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. आरोपी के पैर में लगी गोली.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रिश्तों की पवित्रता को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. एक पिता जिसे अपनी बेटियों का रक्षक होना चाहिए था वही उनका भक्षक बन गया. अपनी दो मासूम बेटियों के साथ दरिंदगी करने के आरोपी सोनू को पुलिस ने गहरा सादात इलाके में हुई एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. आरोपी के पैर में गोली लगी है.
