लेटेस्ट न्यूज़

पापा विधायक हैं हमारे... कौन हैं भाजपा MLA राजेंद्र पटेल जिनके बेटे ने नैनीताल SDM से कही ये बात

BJP MLA Son Hooter Controversy: यूपी के फतेहपुर से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे राहुल पटेल को नैनीताल में हूटर बजाकर वीआईपी धौंस दिखाना भारी पड़ गया. एसडीएम ने विधायक पुत्र की एक न सुनते हुए गाड़ी सीज कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

BJP MLA Son Hooter Controversy
BJP MLA Son Hooter Controversy
social share
google news

BJP MLA Son Hooter Controversy: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की बिंदकी सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे राहुल पटेल इन दिनों चर्चा में हैं. दरअसल, राहुल अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने गए थे. यहां माल रोड पर हूटर बजाकर वीआईपी धौंस दिखाना उन्हें महंगा पड़ गया. मौके पर मौजूद एसडीएम ने न सिर्फ गाड़ी रोकी, बल्कि विधायक के बेटे राहुल पटेल की एक न सुनते हुए गाड़ी सीज कर दी.