लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में BSF जवान नैन सिंह की हत्या का हुआ खुलासा तो सामने आ गई पत्नी और उसके प्रेमी गुलशन की आशिकी वाली कहानी

Meerut Crime News: मेरठ में बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या का खुलासा. पत्नी कोमल ने प्रेमी गुलशन के साथ मिलकर रची थी साजिश. प्रेमी को सुपारी देने के लिए पत्नी ने गिरवी रखे थे अपने गहने. पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पत्नी, प्रेमी और 3 दोस्तों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

ADVERTISEMENT

Meerut Crime News
Meerut Crime News
social share
google news

Meerut Crime News: उत्तर प्रदश के मेरठ जिले में BSF जवान नैन सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस के अनुसार, नैन सिंह की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी कोमल ने की थी. इस हत्या में उसके प्रेमी गुलशन ने भी साथ दिया था. नैन सिंह की पत्नी का अफेयर उसके मौसेरे भाई गुलशन के साथ चल रहा था. इस बात की खबर नैन सिंह तक पहुंच चुकी थी. इस वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. इस बीच नैन सिंह जब घर आए तब पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उन्हें गोली मार दी. पुलिस ने कोमल, उसके प्रेमी समेत तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने ही सुहाग को रास्ते से हटाने के लिए अपने गहने तक गिरवी रख दिए थे.