आपत्तिजनक रील बनाने के बाद ट्रोल हुई निलंबित दरोगा अनु कॉलिस ने फिर बनाया वीडियो, अब कही ये बात
ADVERTISEMENT
Meerut Female Cop: मेरठ की निलंबित महिला दरोगा अनु कॉलिस ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर वायरल वीडियो विवाद पर सफाई दी है. उन्होंने खुद पर लगे अश्लीलता और सोशल मीडिया नियमों के उल्लंघन के आरोपों को गलत बताया है.
Meerut Female Cop: मेरठ में एक वायरल वीडियो के कारण महिला दरोगा अनु को निलंबित कर दिया गया था. निलंबन के बाद अनु कॉलिस ने एक बार सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर अपनी बात रखी है. लाइव आकर उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है. इस दौरान उनका दर्द और बेबसी साफ दिख रही थी. उन्होंने बताया कि इस विवाद के कारण वह किस कदर मानसिक तनाव से गुजर रही हैं और कैसे बिना सच जाने उन्हें सोशल मीडिया पर दोषी मान लिया गया है.
