अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी पर फिर कसा तंज! चवन्नी से शुरू हुआ विवाद अब 120 सीटों पर पहुंच गया
ADVERTISEMENT
Akhilesh Vs Jayant: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच 'चवन्नी' वाले बयान से शुरू हुई सियासी जंग अब 120 सीटों और जाट समाज के सम्मान तक पहुंच गई है. दोनों नेताओं के लगातार पलटवार से पश्चिमी यूपी की सियासत गरमा गई है.
Akhilesh Vs Jayant: उत्तर प्रदेश की सियासत में ओम प्रकाश राजभर के बाद अब जयंत चौधरी और अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग बहुत तेज हो गई है. अखिलेश यादव के एक तंज के बाद शुरू हुआ यह सियासी बवंडर अब काफी आगे निकल चुका है. कभी हाथ पकड़कर चलने वाले इन दोनों नेताओं की लड़ाई 'चवन्नी' से शुरू होकर अब 120 सीटों और जाट समाज के सम्मान तक पहुंच गई है. दोनों तरफ से लगातार तीखे वार और पलटवार किए जा रहे हैं.
