लेटेस्ट न्यूज़

संभल से विदाई पर भावुक हुए ‘सुपर कॉप’ के.के. बिश्नोई, IPS पत्नी अंशिका ने किया ये इमोशनल पोस्ट

ADVERTISEMENT

SP KK Bishnoi: यूपी के चर्चित 'सुपर कॉप' और संभल के एसपी के.के. बिश्नोई का ट्रांसफर संभल से बिजनौर हो गया है. जिसके चलते वो संभल में विदाई समारोह के दौरान फूट-फूट कर रो पड़े. पति को भावुक होता देख, पत्नी अंशिका वर्मा ने इंस्टाग्राम पर भावुक करने पोस्ट शेयर किया है.

social share
Google CTA

SP KK Bishnoi: 'मुझे आप पर हमेशा गर्व है. आपके अगले असाइनमेंट के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं.' यह प्यारा और भावुक संदेश यूपी की एक महिला आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा ने अपने पति के लिए लिखा है. यूपी के चर्चित 'सुपर कॉप' और संभल के एसपी के.के. बिश्नोई का ट्रांसफर संभल से बिजनौर हो गया है. जिसके चलते वो संभल में विदाई समारोह के दौरान फूट-फूट कर रो पड़े. पति को भावुक होता देख, बरेली में एसपी (साउथ) के पद पर तैनात उनकी पत्नी अंशिका वर्मा ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर के साथ यह स्टोरी शेयर की है. दो आईपीएस अधिकारियों का यह प्यार और एक-दूसरे के प्रति सम्मान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.