आरक्षण में सुधार की मांग को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, अखिलेश यादव और चंद्रशेखर आजाद ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
ADVERTISEMENT
Reservation Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ आरक्षण में सुधार का मुद्दा अब यूपी की सियासत में पहुंच गया है. छात्रों की आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग के बीच अखिलेश यादव और चंद्रशेखर आजाद ने सरकार पर आरक्षण खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया है
Reservation Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण में सुधार की मांग को लेकर हुए आंदोलन ने उत्तर प्रदेश की सियासत को पूरी तरह से गरमा दिया है. एक तरफ प्रदर्शनकारी छात्र आरक्षण को आर्थिक आधार पर करने की मांग कर रहे हैं. तो इसके इतर दूसरी तरफ विपक्ष ने इसे आरक्षण खत्म करने की साजिश बताते हुए बीजेपी पर बड़ा हमला बोल दिया है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गए हैं.
