लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ के SOG दफ्तर में इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ ने सपा नेता दिग्विजय भाटी को पीटने के बाद कराया था डांस? SSP BBGTS मूर्ति ने ले लिया बड़ा एक्शन

मेरठ में किसान व सपा नेता दिग्विजय भाटी से कथित मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. तत्कालीन सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश गौड़ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक BBGTS मूर्ति ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Gaur Suspend News
Akhilesh Gaur Suspend News
social share
Google CTA

Akhilesh Gaur Suspend News: मेरठ में किसान व सपा नेता दिग्विजय भाटी से कथित मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. तत्कालीन सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश गौड़ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक BBGTS मूर्ति ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पुलिस के मुताबिक कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के चलते यह कार्रवाई की गई है. बता दें दिग्विजय भाटी ने कुछ दिन पहले तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे और अखिलेश गौड़ पर मारपीट और टॉर्चर करने के गंभीर आरोप लगाए थे.