लेटेस्ट न्यूज़

Survey: यूपी चुनाव से पहले ताजा सर्वे, किसको मिल रही बढ़त?

UP Election 2027 Survey: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले 'Vote Vibe' के सर्वे में BJP गठबंधन 41.8% वोट शेयर के साथ आगे है, जबकि SP गठबंधन को 38.7% वोट शेयर मिला. जानें CM पद और वोट शेयर के सारे आंकड़े.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Political News: उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी से लेकर मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी समेत अन्य दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. एक तरफ भाजपा का दावा है कि वो लगातार तीसरी बार यूपी में अपनी सरकार बनाएगी. वहीं, सपा चीफ अखिलेश यादव कह रहे हैं कि वह इस बार सूबे में भाजपा का विजय रथ रोक देंगे. ऐसे में पान की टपरी से लेकर AC वाले दफ्तरों में यही सवाल लोगों के बीच में तैर रहा है कि यूपी में इस बार किसकी सरकार बनेगी? इस बीच 'वोट वाइब' ने यूपी के लोगों के सामने कुछ प्रश्न रखकर अपना सर्वे किया है. इस सर्वे में 'वोट वाइब' ने यह जानने की कोशिश की है कि यूपी में किस पार्टी को फिलहाल बढ़त है. आइए आपको सर्वे के आंकड़े बताते हैं. 

क्या कहते हैं सर्वे के आंकड़े?

Q. क्या आपने तय कर लिया कि आप किसे वोट देंगे?

'वोट वाइब' ने यह सवाल लोगों के सामने रखा. इस सवाल के जवाब में 64.4% लोगों ने कहा कि 'हां उन्होंने पूरी तरह तय कर लिया है.' 19% लोगों ने कहा कि अभी उन्होंने 'अंतिम निर्णय नहीं लिया है. 8.7% लोगों ने कहा कि 'अभी उन्होंने तय नहीं किया है. वहीं, 8% लोगों ने कहा कि ' वह अभी कुछ कह नहीं सकते.'

Q. आपकी राय में उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए?

सर्वे में इस सवाल के जवाब में 43.4% लोगों ने कहा कि योगी आदित्यनाथ (भाजपा) को अगला सीएम होना चाहिए. 35.5% लोगों का मानना है कि अखिलेश यादव (सपा) को अगला मुख्यमंत्री बनना चाहिए. 5.9% लोग मायावती (बसपा) के साथ दिखे. 3% लोगों ने प्रियंका गांधी (कांग्रेस) का समर्थन किया. 6% लोग अन्य के साथ दिखे. वहीं, 6.3% लोगों ने कहा कि वे वह कुछ कह नहीं सकते.

Q. आप 2027 चुनाव में किस पार्टी या गठबंधन को देंगे? (वोट शेयर)

सर्वे में इस सवाल के उत्तर में भाजपा गठबंधन (BJP) 41.8% वोट शेयर के साथ आगे रहा. जबकि सपा गठबंधन (SP) 38.7% वोट शेयर के साथ दूसरे स्थान रहा. इसके अलावा सर्वे में बहुजन समाज पार्टी (BSP) को 5.2% और अन्य क्षेत्रीय दलों व निर्दलीयों के खाते में 4.0% वोट शेयर मिलने का अनुमान है. वहीं, 10.3% मतदाता ऐसे हैं जो अनिर्णीत हैं या कुछ कह नहीं सकते की श्रेणी में शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: 'RLD को 120 सीटें देकर सम्मान करना चाहिए', अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी पर कसा तंज, 2027 चुनाव से पहले बढ़ी सियासी गर्मी