लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: 26 से 27 अगस्त तक झमाझम बरसेंगे बादल, यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 26 और 27 अगस्त को मानसून फिर सक्रिय रहेगा. पूर्वी, मध्य यूपी और बुंदेलखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में अगस्त की विदाई से पहले मानसून एक बार फिर अपने पूरे शबाब पर है. भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है. मौसम विभाग की मानें तो 26 और 27 अगस्त को प्रदेश के बड़े हिस्से में बादलों की तगड़ी फौजी टुकड़ी डेरा डालने वाली है. पूर्वी यूपी से लेकर बुंदेलखंड तक बारिश की ऐसी झड़ी लगेगी कि मौसम पूरी तरह सुहाना हो जाएगा. हालांकि पश्चिमी और उत्तरी यूपी के कुछ हिस्सों को इस बार थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.