लेटेस्ट न्यूज़

चीनी और चाय को लेकर जौनपुर के लेखपाल ने ऐसा क्या पोस्ट कर दिया, जो तुरंत हो गए सस्पेंड?

जौनपुर के शाहगंज तहसील में तैनात लेखपाल अशोक कुमार यादव को फेसबुक पर चीनी के बढ़े दाम को लेकर पोस्ट करना भारी पड़ गया. उनकी पोस्ट “चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर” सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तहसील प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

जौनपुर के शाहगंज तहसील में तैनात लेखपाल को फेसबुक पर एक पोस्ट करना भारी पड़ गया. लेखपाल अशोक कुमार यादव ने रविवार को फेसबुक पर लिखा- "चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर." उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.