लेटेस्ट न्यूज़

सतीश महाना ने राष्ट्रगान का किया अपमान? वायरल वीडियो का सच आया सामने, ये था पूरा मामला!

ADVERTISEMENT

​​​​​​​Satish Mahana Viral Video: यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के वायरल वीडियो को लेकर मचे विवाद पर अब उनकी सफाई सामने आई है. विपक्ष ने आरोप लगाया था कि वह राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही चले गए थे, लेकिन सतीश महाना ने इसे भ्रामक दावा बताया है.

social share
Google CTA

Satish Mahana Viral Video: यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर विपक्ष ने उन पर लगाया है कि वो राष्ट्रगान पूरा किए बिना ही चले गए. लेकिन, अब इस वीडियो की पूरी सच्चाई सामने आ गई है और खुद विधानसभा अध्यक्ष ने इस मामले पर अपना स्पष्टीकरण दिया है. उन्होंने बताया वायरल वीडियो में जो दावा किया जा रहा है वो गलत और भ्रामक है.