इमरान मसूद के परिवार में कलह! कांग्रेस सांसद के भतीजे ने जीजा पर लगाए बहन संग मारपीट के आरोप
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद अब उनके परिवार के भीतर की कलह खुलकर सामने आ गई है. इमरान मसूद के भतीजे हमजा नोमान मसूद ने फेसबुक लाइव के जरिए शायान मसूद और उनके पिता शाहदान मसूद पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

Imran Masood Family Dispute
Imran Masood Family Dispute: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद अब उनके परिवार के भीतर की कलह खुलकर सामने आ गई है. इमरान मसूद के भतीजे हमजा नोमान मसूद ने फेसबुक लाइव के जरिए शायान मसूद और उनके पिता शाहदान मसूद पर गंभीर आरोप लगाए हैं. हमजा ने दावा किया कि उनकी बहन सूफिया मसूद के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया. वहीं, शायान मसूद ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि उनके पास भी कई बातों के जवाब और सबूत हैं, लेकिन वह परिवार की निजी बातें सार्वजनिक नहीं करना चाहते.
