लेटेस्ट न्यूज़

UP Kiska: बाहुबली उदयभान करवरिया के इलाके में किसकी जमेगी धाक? जानिए क्या कहते हैं बारा के सियासी समीकरण

UP Kiska: प्रयागराज के बारा विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. विधायक वाचस्पति के विकास दावों और बाहुबली उदयभान करवरिया के प्रभाव के बीच सपा-भाजपा की कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. ब्राह्मण और कुर्मी बहुल इस सीट के जातिगत समीकरण और स्थानीय मुद्दों पर आधारित यूपी तक की विशेष रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

Bara Vidhan Sabha 2027
Bara Vidhan Sabha 2027
social share
google news

Bara Vidhan Sabha 2027: प्रयागराज की बारा विधानसभा सीट हमेशा से चर्चा में रही है. कभी यहां बहुगुणा परिवार का डंका बजता था तो कभी करवरिया परिवार का वर्चस्व रहा. वर्तमान में यह सीट सुरक्षित श्रेणी में है और यहां से अपना दल (एस) और भाजपा गठबंधन के वाचस्पति विधायक हैं. लेकिन 2027 की चुनावी आहट ने यहाँ के समीकरणों को फिर से गरमा दिया है.