लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: अमेठी में बड़ा हादसा टला, पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई कुएं में छलांग, यूपी-112 ने बचाई जान

Amethi News today: अमेठी जिले में पारिवारिक विवाद के दौरान कुएं में कूद गई महिला को यूपी-112 पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया. पीआरवी 6904 टीम की त्वरित कार्रवाई और सावधानीपूर्ण रेस्क्यू से महिला की जान बचाई गई, जिसे स्थानीय लोगों और परिजनों ने सराहा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Amethi News today: अमेठी जिले में यूपी-112 पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया है. पारिवारिक विवाद के बाद कुएं में कूदी महिला को पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है.