IPS केके बिश्नोई के रिसेप्शन में गई थीं सपा MLA पिंकी यादव, अब उनका सामने आया ये रिएक्शन
UP Political News: संभल एसपी केके बिश्नोई के रिसेप्शन में पहुंचे सपा विधायकों पर अखिलेश यादव नाराज. बोले– उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए था. पिंकी यादव ने दी सफाई.
ADVERTISEMENT

Pinki Yadav
संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा के रिसेप्शन में समाजवादी पार्टी के तीन विधायकों की शिरकत ने पार्टी हाईकमान को नाराज कर दिया है. खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उनके विधायकों को रिसेप्शन में नहीं जाना चाहिए था और वह बातचीत कर उन्हें समझाएंगे. अखिलेश यादव के बयान के बाद रिसेप्शन में शामिल होने वालीं सपा विधायक पिंकी यादव का रिएक्शन सामने आया है.