Saharanpur News: सहारनपुर महिला अस्पताल में टोकन सिस्टम लागू: अब 24 घंटे मिल सकेंगे तीमारदार, भीड़ पर लगेगा लगाम
Saharanpur latest news: सहारनपुर महिला अस्पताल में टोकन सिस्टम लागू किया गया है. अब एक समय में एक ही तीमारदार वार्ड में रह सकेगा. इससे भीड़ कम, सफाई बेहतर और संक्रमण का खतरा घटा है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को राहत मिली है.
ADVERTISEMENT

Saharanpur latest news: सहारनपुर जिला महिला अस्पताल में भीड़ नियंत्रण और बेहतर व्यवस्था के लिए टोकन सिस्टम लागू कर दिया गया है. इस नई व्यवस्था से अब तीमारदार मरीजों से 24 घंटे कभी भी मिल सकेंगे. पहले की समय-सीमा वाली व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.