लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur Crime News: सहारनपुर शादी में फिल्मी अंदाज में पर्स चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Saharanpur wedding crime incident: सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान महिला का पर्स चोरी हो गया. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जिसमें एक युवक मौका देखकर पर्स लेकर फरार होता नजर आ रहा है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Saharanpur wedding crime incident: शहर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र स्थित 62 फुटा रोड के हैदराबाद पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान एक महिला का पर्स चोरी हो गया. इस घटना से समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक युवक बड़ी चतुराई से महिला के पास पहुंचता है और मौका देखकर उसका पर्स उठाकर वहां से फरार हो जाता है. घटना इतनी सफाई से अंजाम दी गई कि आसपास मौजूद लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी.