लेटेस्ट न्यूज़

चर्चा में: कौन हैं मुलायम सिंह यादव के वो गुरु जिन्होंने अखिलेश यादव को विधानसभा चुनाव के लिए दिया जीत का आशीर्वाद

चर्चा में: उदय प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के कवि और नेता हैं जिन्होंने मुलायम सिंह यादव के गुरु के रूप में मार्गदर्शन किया. वे अखिलेश यादव को भी आशीर्वाद देते हैं और समाजवाद के आदर्शों को बढ़ावा देते हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Uday Pratap Singh Story: समाजवादी पार्टी की सियासत में जब भी मूल्यों और आदर्शों की बात होती है तो एक चेहरा हमेशा अखिलेश यादव के साथ अदब से खड़ा नजर आता है. वे हैं कवि उदय प्रताप सिंह. इटावा की माटी से निकले उदय प्रताप सिंह न केवल मुलायम सिंह यादव के शिक्षक रहे हैं बल्कि आज भी वे सपा के वैचारिक स्तंभ बने हुए हैं. हाल ही में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उदय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बेहद भावुक अंदाज में कहा 'परसों मेरी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से बात हो रही थी. मैंने कहा कि अगर आपकी सरकार दोबारा आ जाए तो हम जैसे बहुत से लोगों की उम्र बढ़ जाएगी.' उन्होंने सत्ता और सियासत पर कटाक्ष करते हुए अपनी मशहूर पंक्तियां भी सुनाईं और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच शालीन व्यवहार रखने की सलाह दी.