Raebareli News: एम्स रायबरेली ने रचा नया इतिहास, 3 घंटे की जटिल सर्जरी में महिला के पेट से निकाला 7.5 किलो का विशाल ट्यूमर
AIIMS Raebareli News: एम्स रायबरेली के चिकित्सकों ने तीन घंटे चली जटिल सर्जरी में 46 वर्षीय महिला के गर्भाशय से 7.5 किलोग्राम का विशाल ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर नई जिंदगी दी. आधुनिक तकनीक और बहु-विभागीय विशेषज्ञ टीम की मदद से ऑपरेशन सफल रहा, जिसके बाद महिला स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दी गई.
ADVERTISEMENT

एम्स रायबरेली ने रचा नया इतिहास, 3 घंटे की जटिल सर्जरी में महिला के पेट से निकाला 7.5 किलो का विशाल ट्यूमर
Raebareli News: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली के चिकित्सकों ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट विशेषज्ञता का परिचय देते हुए बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. संस्थान की बहु-विभागीय विशेषज्ञ टीम ने करीब तीन घंटे तक चली कठिन सर्जरी के बाद 46 वर्षीय महिला के गर्भाशय से 7.5 किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर निकालकर उसकी जान बचा ली. सफल ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दी गई है.
