लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli News: राजभर के बयान से यूपी की सियासत में हलचल, विपक्ष को दी खुली चुनौती, कहा- सपा के साथ नहीं बचेगा कोई बड़ा साथी

Chandauli Om Prakash Rajbhar Statement: चंदौली में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि 2027 विधानसभा चुनाव तक समाजवादी पार्टी के साथ कोई बड़ा सहयोगी नहीं बचेगा. उन्होंने छात्र आंदोलन, ओवैसी-सपा गठबंधन और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी सरकार का पक्ष रखते हुए विपक्ष को खुली चुनौती दी.

ADVERTISEMENT

 राजभर के बयान से यूपी की सियासत में हलचल, विपक्ष को दी खुली चुनौती, कहा- सपा के साथ नहीं बचेगा कोई बड़ा साथी
राजभर के बयान से यूपी की सियासत में हलचल, विपक्ष को दी खुली चुनौती, कहा- सपा के साथ नहीं बचेगा कोई बड़ा साथी
social share
Google CTA

Chandauli News: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को चंदौली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. महाराज भगवान दक्ष प्रजापति जयंती के अवसर पर पॉलिटेक्निक ग्राउंड में आयोजित भागीदारी पार्टी के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजभर ने समाजवादी पार्टी, 2027 विधानसभा चुनाव, छात्र आंदोलन और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.