लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: हाईवे पर तेज रफ्तार कार बनी हादसे की वजह, पेप्सिको कर्मचारियों समेत 7 घायल, तीन की हालत गंभीर

Mathura Highway Accident: मथुरा के कोसीकलां हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों और सड़क किनारे मौजूद लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में पेप्सिको कर्मचारियों समेत सात लोग घायल हुए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है. पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है.

ADVERTISEMENT

 हाईवे पर तेज रफ्तार कार बनी हादसे की वजह, पेप्सिको कर्मचारियों समेत 7 घायल, तीन की हालत गंभीर
हाईवे पर तेज रफ्तार कार बनी हादसे की वजह, पेप्सिको कर्मचारियों समेत 7 घायल, तीन की हालत गंभीर
social share
Google CTA

Mathura News: कोसीकलां स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास तिराहे के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे मौजूद लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में पेप्सिको कंपनी से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे कर्मचारियों समेत सात लोग घायल हो गए. इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई.