Bareilly News: गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज, गौसेवकों ने बरेली कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
Bareilly Protest News: बरेली में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर सोमवार को गौसेवकों, साधु-संतों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने पदयात्रा और प्रदर्शन किया. कलेक्ट्रेट पर धरना देने के बाद जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर ज्ञापन स्वीकार किया, जिसके बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया.
ADVERTISEMENT

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज, गौसेवकों ने बरेली कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
Bareilly News: गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सोमवार को बरेली में गौसेवकों, साधु-संतों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शहर में पदयात्रा निकाली, जिसमें बुलडोजर, धार्मिक झांकियां और जय श्रीराम के जयघोष आकर्षण का केंद्र रहे. पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया.
