लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: सरयू का बढ़ता कहर, कटान से सहमे ग्रामीण धरने पर, प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप

Ballia Flood News: बलिया में सरयू नदी का बढ़ता जलस्तर कई गांवों के लिए खतरा बन गया है. कटान से सहमे ग्रामीण कई दिनों से धरने पर बैठकर प्रशासन से त्वरित बचाव कार्य की मांग कर रहे हैं. उन्होंने बाढ़ विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई.

ADVERTISEMENT

सरयू का बढ़ता कहर, कटान से सहमे ग्रामीण धरने पर, प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप
सरयू का बढ़ता कहर, कटान से सहमे ग्रामीण धरने पर, प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप
social share
Google CTA

Ballia News: जिले में सरयू नदी का बढ़ता जलस्तर अब बाढ़ और कटान का गंभीर खतरा बनता जा रहा है. बांसडीह तहसील क्षेत्र के महाराजपुर-चांदपुर, भोजपुरवा, सुल्तानपुर समेत कई गांवों पर नदी का खतरा मंडरा रहा है. कटान की आशंका से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. हालात से नाराज ग्रामीण पूर्व छात्र नेता नागेंद्र बहादुर 'झुन्नू' सिंह के नेतृत्व में कई दिनों से बांसडीह तहसील परिसर में धरना देकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.