Barabanki News: हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मुख्यमंत्री आवास से लौट रही सफारी को एक्सटर ने मारी टक्कर, महिला-बच्चों समेत कई घायल
Barabanki Road Accident: बाराबंकी में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से लौट रही सफारी और एक्सटर की आमने-सामने भिड़ंत में महिला, बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए. हादसे के बाद करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मुख्यमंत्री आवास से लौट रही सफारी को एक्सटर ने मारी टक्कर, महिला-बच्चों समेत कई घायल
Barabanki News: लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर थाना क्षेत्र के केसरीपुर मोड़ स्थित साइन राम ढाबा के पास सोमवार को दो वाहनों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में महिला, बच्चों और युवकों समेत कई लोग घायल हो गए. हादसे के बाद हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा.
