भारतीय रेलवे श्रावणी मेला के लिए गोरखपुर से आसनसोल के बीच चलाएगा ये स्पेशल ट्रेन, शिवभक्तों को सफर करने में होगी आसानी
Shravani Mela Special Train: भारतीय रेलवे उत्तर प्रदेश से श्रावणी मेला जाने वाले भक्तों की सुविधा के लिए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है. ट गोरखपुर-आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला अनारक्षित स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से आसनसोल और आसनसोल से गोरखपुर के बीच 1 महीने के लिए चलाई जाएगी.
ADVERTISEMENT

AI Generated
Shravani Mela Special Train: भारतीय रेलवे उत्तर प्रदेश से श्रावणी मेला जाने वाले भक्तों की सुविधा के लिए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है. पूर्वोत्तर रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस ट्रेन की जानकारी साझा की है. ट्रेन संख्या 03528/03527 गोरखपुर-आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर से आसनसोल और आसनसोल से गोरखपुर के बीच 1 महीने के लिए चलाई जाएगी. इन विशेष ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 20 कोच लगाए जाएंगे, जिससे शिवभक्तों को यात्रा करने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. श्रावणी मेला सावन महीने में मुख्य रूप से 30 जुलाई से शुरू होकर 28 आगस्त तक बाबा बैद्यनाथ धाम में आयोजित किया जाता है.
