लेटेस्ट न्यूज़

Anisha Death Case: अनीशा मौत केस: ऑपरेशन के दौरान मौत या हत्या? पति का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आत्मदाह की चेतावनी

Ballia Crime News: बलिया में पथरी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के बाद पति ने डॉक्टरों पर हत्या का आरोप लगाया है. न्याय न मिलने पर पति ने अपने 5 महीने के बच्चे के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से चिकित्सा जगत को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां देवकली गांव के निवासी शिवांशु राय ने शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित अपूर्वा नर्सिंग होम के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी पत्नी की मौत को सुनियोजित हत्या करार दिया है. पीड़ित पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह न्याय न मिलने की स्थिति में अपने 5 महीने के मासूम बच्चों के साथ आत्मदाह करने की बात कह रहे है.