लेटेस्ट न्यूज़

UP Tak की बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर मंत्री राजभर ने दिया था बड़ा अपडेट, कही थी ये बात

UP Panchayat Election Updates: यूपी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर कानूनी और राजनीतिक अपडेट। ओम प्रकाश राजभर का आरक्षण, गठबंधन और पूर्वांचल के विकास पर बड़ा बयान

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. एक ओर जहां शासन-प्रशासन मतदाता सूची और आरक्षण की नियमावली को अंतिम रूप देने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर कोर्ट में लंबित मामलों ने तारीखों के ऐलान पर सस्पेंस बरकरार रखा है. इसी बीच कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बयानों ने प्रदेश की सियासी तपिश और बढ़ा दी है.