लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा का फरसा वाले बाबा कांड: जेल से रिहा हुए डॉ. प्रकाश सिंह, दक्ष चौधरी की टीम के वीडियो फिर वायरल

मथुरा के गौ-रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की मौत के बाद गिरफ्तार हुए दक्ष चौधरी और उनकी टीम के सदस्यों की रिहाई शुरू. सोशल मीडिया पर वायरल हुए झड़प के वीडियो.

ADVERTISEMENT

social share
google news

ब्रज क्षेत्र में गौ-रक्षा का पर्याय माने जाने वाले फरसा वाले बाबा की सड़क हादसे में मौत के बाद उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में पुलिस द्वारा जेल भेजे गए दक्ष चौधरी और उनकी टीम के सदस्यों की अब धीरे-धीरे रिहाई शुरू हो गई है. हाल ही में टीम के सदस्य डॉ. प्रकाश सिंह ने जेल से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी रिहाई की पुष्टि की, जिसके बाद इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहे हैं.