श्रावस्ती से कानपुर तक UP SI भर्ती के अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, 2000 एक्सट्रा पदों के लिए बनाया दबाव
UP SI Recruitment: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2025-26 में पदों की संख्या बढ़ाने और स्कोरकार्ड जारी करने की मांग. अभ्यर्थियों ने विधायकों को सौंपा ज्ञापन, भर्ती बोर्ड से पारदर्शिता की अपील.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दरोगा भर्ती के लिए जारी किए गए पदों ने युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. जहां पिछली भर्ती में 9534 पद थे, वहीं इस बार (2025-26) केवल 4543 पदों पर ही भर्ती निकाली गई है. पदों की इस भारी कटौती से नाराज अभ्यर्थी अब सड़कों पर हैं और सरकार से रिक्तियों की संख्या बढ़ाने की गुहार लगा रहे हैं.