लेटेस्ट न्यूज़

बुलंदशहर में ट्रांसजेंडर अवंतिका के इश्क में लड़कों ने किया दोस्त का कत्ल, आम के बाग में दफन मिला शव

Bulandshahr Murder: बुलंदशहर में ट्रांसजेंडर अवंतिका के प्रेम संबंधों के चलते दोस्त साक्षर कौशिक की हत्या. आम के बाग में शव दफन कर पहचान छिपाने की कोशिश, 3 आरोपी गिरफ्तार.

ADVERTISEMENT

social share
google news

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के साक्षर कौशिक को क्या पता था कि जिन दोस्तों के साथ वह अपनी सफलता का जश्न मनाने जा रहा है, वही उसकी मौत का डेथ वारंट लिख चुके हैं. 30 मार्च की उस मनहूस शाम साक्षर के मोबाइल पर उसके दोस्त दीपक का फोन आया. बड़े प्यार से उसे सिकंदराबाद के एक सुनसान आम के बाग में परीक्षा पास होने की पार्टी के लिए बुलाया गया. साक्षर इस बात से बिल्कुल बेखबर था कि बाग के सन्नाटे में मौत उसका इंतजार कर रही है.