Mathura Liquor Shop Controversy: मथुरा में मंदिर के पास शराब ठेके पर बवाल, विरोध करने वालों और पत्रकारों पर ही FIR से मचा हंगामा
Mathura News: मथुरा में बिरला मंदिर के पास खुले नए शराब ठेके को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. कवरेज के दौरान पत्रकारों से कथित मारपीट का मामला सामने आया, जिसके बाद ठेके के मैनेजर ने पत्रकारों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी.
ADVERTISEMENT

Mathura News: अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली मथुरा पुलिस एक बार फिर नए विवाद में घिर गई है. ताजा मामला बिरला मंदिर और पुलिस चौकी के बीच स्थित एक शराब के ठेके को लेकर है, जहां विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई.