लेटेस्ट न्यूज़

SP केके बिश्नोई की शादी में जाने वाले संभल के ये 3 सपा विधायक बुरे फंसे! अखिलेश यादव का सामने आया रिएक्शन

UP News: संभल एसपी केके बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी में पहुंचे सपा विधायकों पर अखिलेश यादव नाराज. बोले– उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए था, हम समझाएंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: उत्तर प्रदेश कैडर के दो चर्चित आईपीएस अधिकारियों, केके बिश्नोई (SP संभल) और अंशिका वर्मा (SP साउथ, बरेली) की शादी इन दिनों खुशियों से ज्यादा सियासी विवाद के कारण चर्चा में है. 30 मार्च को जोधपुर के एक भव्य रिसॉर्ट में हुए रिसेप्शन में संभल के तीन कद्दावर सपा विधायकों की मौजूदगी ने समाजवादी पार्टी के भीतर एक नया बवंडर खड़ा कर दिया है. अब खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सार्वजनिक तौर पर इस पर नाराजगी जाहिर की है.