पवन सिंह और ज्योति सिंह की एक गलती से नाराज कोर्ट ने लगा दिया जुर्माना, इस दिन होगी अगली सुनवाई
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक व भरण-पोषण मामले में बलिया फैमिली कोर्ट ने दोनों को फटकार लगाई. गैर-हाजिरी और सबूत जमा न करने पर दोनों पर जुर्माना लगा.मामले की अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी.
ADVERTISEMENT

Pawan singh and jyoti singh
भोजपुरी सिनेमा के 'पावरस्टार' पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब किसी से छुपा नहीं है. दोनों अक्सर ही एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आते हैं. फिलहाल दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है. इस बीच बलिया की फैमिली कोर्ट ने भरण-पोषण से जुड़े मामले में दोनों को फटकार लगाई है.
