लेटेस्ट न्यूज़

बीजेपी ने काट दिया नीरज शेखर का पत्ता, अब क्या करेंगे?

ADVERTISEMENT

भाजपा ने पूर्वांचल के लिए राज्यसभा के आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें नीरज शेखर का नाम नहीं है. बलिया में राजनीतिक बदलाव हो रहा है.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी 8 प्रत्याशियों की सूची के बाद पूर्वांचल के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. पार्टी ने इस बार बड़ा फेरबदल करते हुए 5 बार के सांसद रह चुके नीरज शेखर का राज्यसभा टिकट काट दिया है. उनके साथ ही जौनपुर से आने वाली सीमा द्विवेदी का भी पत्ता कट गया है. हालांकि क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने के लिए भाजपा ने पूर्वांचल से इलाहाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा और दलित समुदाय से आने वाले पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर पर दांव खेला है.