Raebareli News: रायबरेली में MLA अशोक कोरी का ‘रौद्र रूप’, घूसखोरी पर भड़के-मंच से अधिकारियों की लगाई क्लास
Raebareli Viral Video: रायबरेली के सलोन क्षेत्र में विद्युत मेगा समाधान कैंप के दौरान भ्रष्टाचार की शिकायतों से नाराज विधायक अशोक कोरी ने SDO और विजिलेंस टीम को सरेआम फटकार लगाई. अधिकारियों पर घूसखोरी के आरोप लगाते हुए उन्होंने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

Raebareli Viral Video: रायबरेली जिले के सलोन विधानसभा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अपनी ही सरकार की छवि बचाने के लिए भाजपा विधायक अशोक कोरी 'रुद्र' अवतार में आ गए. छतोह के एसडीओ और विजिलेंस टीम की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध विधायक का पारा ऐसा चढ़ा कि उन्होंने सरेआम अधिकारियों की क्लास लगा दी. दो टूक शब्दों में कहा- ऐसे अधिकारी क्षेत्र में नहीं चाहिए जो घूसखोरी का नरक मचा दें.