लेटेस्ट न्यूज़

7 महीने बाद खेत से निकला फरुखाबाद के ओमवीर का कंकाल, दोस्त रामू यादव ने क्यों किया था कत्ल?

फरुखाबाद में 7 महीने बाद लापता युवक का कंकाल मिला. आरोपी ने हत्या का कारण दोस्त की बहन से छेड़छाड़ बताया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. मुठभेड़ में दूसरा आरोपी भी पकड़ा गया.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में रिश्तों के कत्ल और पुलिसिया लापरवाही की एक ऐसी दास्तां सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. 20 जुलाई 2025 से लापता ओमवीर राठौर का सात महीने बाद नरकंकाल बरामद हुआ है. जिस दोस्त पर ओमवीर सबसे ज्यादा भरोसा करता था, उसी ने शराब के नशे में उसकी जान ले ली और लाश को खेत में दफन कर दिया.