Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक ने ठीक होने के बाद मुसलमानों को ये क्या सलाह दे दी?
सलीम वास्तिक ने मुस्लिम समाज को जिहादी सोच छोड़ पढ़ाई और तरक्की पर ध्यान देने का संदेश दिया है. वे खुद एक्स मुस्लिम हैं और अपने जीवन पर हमले के बाद भी समाज में शांति और सम्मान की बात करते हैं.
ADVERTISEMENT
27 फरवरी 2026 को अपने ही दफ्तर में 14 जानलेवा वार झेलने वाले सलीम वास्तिक अब पूरी तरह स्वस्थ हैं. खुद को एक्स-मुस्लिम कहने वाले सलीम ने अपने ताजा इंटरव्यू में कहा है कि मुस्लिम समुदाय को अब अपनी दिशा बदलने की जरूरत है. उन्होंने जोर देकर कहा कि मुट्ठी भर लोगों की जिहादी मानसिकता के कारण पूरी कौम को बदनामी झेलनी पड़ती है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.