Ballia Anganwadi Recruitment: बलिया आंगनवाड़ी भर्ती में ऑन-द-स्पॉट फैसला: CDO ने खुद सुनी शिकायतें, तुरंत हुआ निपटारा
Ballia Anganwadi vacancy 2026: बलिया में आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती को लेकर पारदर्शिता बनाए रखने के लिए CDO ने खुली आपत्ति शिविर लगाकर अभ्यर्थियों की शिकायतों की मौके पर जांच की. मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया की क्रॉस चेकिंग के बाद कई अभ्यर्थियों का भ्रम दूर हुआ.
ADVERTISEMENT

Ballia Anganwadi vacancy 2026: उत्तर प्रदेश के बलिया में आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती को लेकर प्रशासन पारदर्शिता की एक नई मिसाल पेश की है. भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतों को दूर करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने खुद कमान संभाली और खुली आपत्ति शिविर लगाकर मौके पर ही दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया.