लेटेस्ट न्यूज़

Bareilly Dowry Case: बरेली में दहेज की दरिंदगी: प्रसव के बाद पति ने दिया तीन तलाक, देवर पर छेड़छाड़ का आरोप

Bareilly Crime News: अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को तीन तलाक देकर नवजात बच्ची सहित घर से निकालने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की कोशिश के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly Crime News: बरेली जिले में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर एक नवविवाहिता को प्रसव के कुछ दिन बाद ही गंभीर बीमारी की हालत में तीन तलाक देकर उसकी नवजात बच्ची सहित घर से निकाल दिया गया. पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट, उत्पीड़न और देवर द्वारा छेड़छाड़ के भी गंभीर आरोप लगाए हैं.