लेटेस्ट न्यूज़

16 बार की मेहनत से बने थे IAS, अब खुद मांगी डिमोशन... रिंकू सिंह राही के टेक्निकल रेजिग्नेशन से हड़कंप

काम न मिलने से आहत आईएएस रिंकू सिंह राही का 'टेक्निकल रेजिग्नेशन'. 16 बार परीक्षा पास कर बने थे IAS, अब वापस PCS पद पर जाने की मांग. 'नो वर्क-नो पे' की पेश की मिसाल.

ADVERTISEMENT

social share
google news

2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने तकनीकी त्यागपत्र दे दिया है. रिंकू राही ने 16 बार की कड़ी मेहनत के बाद आईएएस की परीक्षा पास की थी, लेकिन काम न मिलने से वे आहत थे. उन्होंने नो वर्क, नो पे के सिद्धांत का पालन करते हुए सरकारी वेतन लेना भी बंद कर दिया था. उनका स्पष्ट कहना है कि अगर वे आईएएस के पद पर रहकर जनता की सेवा नहीं कर पा रहे हैं, तो उन्हें इस पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है.