Raebareli News: रायबरेली में 49 करोड़ का खेल: जनता को नहीं सड़क-दवाई, अफसरों ने बजट कर दिया सरेंडर!
Raebareli System Failure: रायबरेली में लापरवाही के चलते विकास और कर्मचारियों के वेतन-एरियर के लिए जारी 49.77 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो सके और वापस सरेंडर कर दिए गए. PWD और स्वास्थ्य विभाग समेत कई विभागों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं.
ADVERTISEMENT

Raebareli System Failure: सरकार ने विकास का 'पहिया' दौड़ाने के लिए खजाने का मुंह खोल दिया, लेकिन जिले के लापरवाह अफसरों ने उस पहिए में ही 'पंचर' कर दिया. जनता पूरे साल टूटी सड़कों और अस्पतालों में इलाज के लिए तरसती रही, तो दूसरी ओर अपने ही विभाग के कर्मचारियों का हक मारने में भी साहबों ने कसर नहीं छोड़ी. नतीजा यह हुआ कि विकास और वेतन-एरियर के लिए आए करीब 49.77 करोड़ रुपये बिन खर्च किए ही वापस (सरेंडर) कर दिए गए.