लेटेस्ट न्यूज़

साक्षर, दीपक और देवेश करते थे ट्रांसजेंडर अवंतिका से प्यार, इन तीनों लड़कों में एक की हो गई हत्या

Bulandshahr Murder Case: ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका के प्रेम त्रिकोण में दोस्त साक्षर कौशिक की हत्या. आम के बाग में दफन शव बरामद, तीन गिरफ्तार.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के साक्षर कौशिक को क्या पता था कि जिन दोस्तों के साथ वह परीक्षा पास होने का जश्न मनाने जा रहा है, वही उसकी मौत का फरमान लिख चुके हैं. बीती 30 मार्च की शाम साक्षर के मोबाइल की घंटी बजी. दूसरी तरफ उसका दोस्त दीपक था. उसने बड़े प्यार से उसे सिकंदराबाद के एक सुनसान आम के बाग में बुलाया. बहाना था परीक्षा में पास होने की खुशी में शराब पार्टी. साक्षर बेखबर था कि उस बाग में दीपक के साथ देवेश, शुभम और अमन उर्फ अवंतिका पहले से ही मौत का जाल बिछाए बैठे थे.