लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में स्कॉलरशिप से छूटे छात्रों को मिलेगा एक और मौका, फिर से खुलेगा पोर्टल; SC/ST समेत इन वर्गों के स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में तकनीकी समस्या, डाटा लंबित रहने या संस्थानों की ढिलाई के कारण जिन पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन पूरे नहीं हो पाए थे, उन्हें अब एक और मौका मिलेगा.

ADVERTISEMENT

UP Scholarship Portal Re-open News
UP Scholarship Portal Re-open News (Photo AI Generated)
social share
Google CTA

UP Scholarship Portal Re-open News: उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में तकनीकी समस्या, डाटा लंबित रहने या संस्थानों में कुछ दिक्कत के कारण जिन पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन पूरे नहीं हो पाए थे, उन्हें अब एक और मौका मिलेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार 25 अगस्त को हुई कैबिनेट बैठक में ऐसे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल दोबारा खोलने के फैसले को मंजूरी दी गई है. छात्रवृत्ति के साथ शुल्क प्रतिपूर्ति (Fee Reimbursement) का लाभ भी मिलेगा.