यूपी में 60 साल+ उम्र की महिलाएं अब सरकारी बसों में करेंगी फ्री यात्रा, साथ में रखना होगा बस ये डॉक्यूमेंट
यूपी की योगी सरकार ने 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए UPSRTC की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू की है. लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना का लाभ कैसे मिलेगा और कौन से दस्तावेज जरूरी हैं, जानिए.
ADVERTISEMENT

Lokmata Ahilyabai Matrushakti Yojana
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को एक बड़ा और शानदार तोहफा दिया है. अब 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की साधारण बसों में बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकेंगी. सरकार ने इस पहल को 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना' का नाम दिया है. इस योजना से रोजाना करीब 88,000 से अधिक महिला यात्रियों को सीधे राहत मिलेगी. अगर आप या आपके घर में कोई बुजुर्ग महिला इस योजना का फायदा उठाना चाहती हैं तो जानिए इसके लिए क्या है पूरी प्रक्रिया और कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे.
