'बाबा साहब' की प्रतिमा, पुलिस पर संगीन आरोप और फिर पथराव... बदायूं में दिनभर क्यों मचा बवाल?
Badaun News: बदायूं के राजा की सीकरी गांव में अंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव हुआ. ग्रामीणों ने पुलिस पर प्रतिमा गिराने का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

Badaun News
उत्तर प्रदेश के बदायूं में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर मंगलवार को दिनभर चला विवाद शाम होते-होते बवाल में बदल गया. फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव में सरकारी जमीन पर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ. ग्रामीणों ने 2 पुलिसकर्मियों पर प्रतिमा को लात मारकर गिराने और उसका हाथ तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया. इसके बाद शाम को पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया गया.
