HPCL प्लांट के GM सुधीर गुप्ता और AGM हर्षित मिश्रा की हत्या के बाद हटाए गए बदायूं SSP बृजेश सिंह, इस अधिकारी को मिला नया चार्ज
बदायूं HPCL डबल मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई. एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह हटाए गए, अंकिता शर्मा होंगी नई कप्तान. लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज पहले ही निलंबित.
ADVERTISEMENT

Dr. Brijesh Kumar Singh
बदायूं के HPCL एथेनॉल प्लांट में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के मामले में अब शासन ने बड़ी कार्रवाई की है. इस जघन्य वारदात के बाद कानून-व्यवस्था पर उठे सवालों के बीच बदायूं के SSP डॉ. बृजेश कुमार सिंह को हटा दिया गया है. उनकी जगह अब अंकिता शर्मा बदायूं की नई एसएसपी होंगी, जो वर्तमान में कासगंज में एसपी के पद पर तैनात थीं. इस मामले में पुलिस प्रशासन पहले ही मूसाझाग थाना अध्यक्ष अजय कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर चुका है.