लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ को मिली 250 इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों की सौगात, CM योगी ने दिखाई हरी झंडी

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कूड़ा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए 250 इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को हरी झंडी दिखाई. इस पहल को स्वच्छता अभियान, ग्रीन एनर्जी और स्मार्ट सिटी मिशन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

ADVERTISEMENT

CM Yogi
CM Yogi
social share
google news

UP News: स्वच्छता और हरित ऊर्जा की दिशा में लखनऊ ने एक और बड़ा कदम आगे बढ़ाया है. शहर को साफ, आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की मुहिम अब और तेज होने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ नगर निगम के कूड़ा प्रबंधन को और मजबूत बनाने के लिए 250 इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को हरी झंडी दिखाकर एक नई शुरुआत की. इस पहल को न सिर्फ स्वच्छता अभियान को नई ताकत देने वाला कदम माना जा रहा है, बल्कि इसे प्रदेश को ग्रीन और स्मार्ट सिटी की दिशा में आगे बढ़ाने की बड़ी पहल भी बताया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बीते 9 वर्षों में लखनऊ और प्रदेश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बेहतर कूड़ा प्रबंधन, आधुनिक तकनीक और हरित ऊर्जा के प्रयोग से प्रदेश ने नई ऊंचाइयों को छुआ है.