Raebareli Sadak Hadsa: रायबरेली में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार का कहर, चाचा की मौत, भतीजा जिंदगी की जंग में
Raebareli Road Accident: रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी. हादसे में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल है. पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है.
ADVERTISEMENT

Raebareli Road Accident: रफ्तार के कहर ने एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. शिवगढ़ थाना क्षेत्र के सैमरगंज गांव के पास बीती रात उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंद दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में चाचा की सांसे थम गईं, जबकि भतीजा जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जंग लड़ रहा है.